औरैया: शहर के मोहल्ला तिलक नगर में नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने घूम कर देखी सफाई व्यवस्था, लोगों से किया संवाद
नगर की समस्याओं को अति शीघ्र निस्तारण कराए जाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। आज उनके द्वारा मोहल्ला तिलक नगर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ अधिशासी अधिकारी तथा सफाई नायक एवं अन्य कर्मी तथा सभासद मौजूद रहे। इस दौरान अनूप गुप्ता ने वहां पर लोगों से सफाई व्यवस्था के बारे में भी जानकारी हासिल की।