औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगवतीगंज में जो पक्षों में हुई मारपीट के संबंध में सीओ सदर ने दी जानकारी
दिबियापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगवती गंज में दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में सीओ सदर महेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि मकान के विवाद में मारपीट के मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है तथा मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।