मुंगेर: मुंगेर का युवक दो साल बाद पाकिस्तान सीमा से सकुशल लौटा, बेटे को देख भावुक हुई मां
Munger, Munger | May 21, 2026 मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र से दो वर्ष पूर्व लापता हुआ युवक आखिरकार सकुशल अपने घर लौट आया। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान सीमा के पास संदिग्ध अवस्था में मिले युवक को मुंगेर पुलिस और जिला प्रशासन की पहल पर वापस लाया गया। बेटे को सामने देख मां की आंखें भर आईं और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर थाना क्षेत्र