जगदलपुर: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में विश्व कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन के लिए विश्वशांति हरिहर महायज्ञ
बदलते सामाजिक परिवेश, प्रकृति के बढ़ते संकट और सनातन संस्कृति के संरक्षण के संकल्प के साथ शहर के पनारापारा स्थित रियासतकालीन प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में विश्वशांति हरिहर महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 8 जून से 12 जून तक चलने वाले इस पंचदिवसीय महायज्ञ में विश्व कल्याण, पर्यावरण शुद्धि, सुख-समृद्धि और अखंड भारतवर्ष के अभ्युदय की कामना की जायेगी।