करछना: खाई गांव में बिजली के तार से टकराने से ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदे गेहूं के गट्ठर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
करछना क्षेत्र के खाई गांव में सोमवार को उस समय लोगों में अफरा तफरी मच गई,जब ट्रैक्टर ट्राली पर लदे गेहूं के गट्ठर में बिजली का तार टकराने से आग लग गई। गांव निवासी शिवकुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा गेहूं मड़ाई करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर गेहूं का गट्ठर लादकर खलिहाल ले जा रहे थे। तभी मार्ग के ऊपर से गुजरी 11 हजार बिजली का तार में टकराने से अचानक आग लग गई।