सुल्तानगंज: गंगा में डूबे दो दोस्तों के शव 15 घंटे बाद बरामद
सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर रविवार शाम नहाने के दौरान डूबे दो दोस्तों के शव सोमवार सुबह करीब 16 घंटे बाद बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जानाट निवासी पियूष कुमार वर्मा (21) और हबीबपुर निवासी विकास कुमार साह (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद रविवार शाम से ही एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा औ