भभुआ: भभुआ सर्किट हाउस में लोजपा रामविलास के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने की प्रेस वार्ता
Bhabua, Kaimur | Jun 3, 2025 आज मंगलवार को भभुआ सर्किट हाउस में लोजपा राम विलास बिहार के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने 1 बजे प्रेस वार्ता किया। उन्होंने कहा कि आगामी 8 जून को लोजपा रामविलास के द्वारा आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान में नव संकल्प जनसभा आयोजित किया गया है। उस सभा में हजारों की संख्या में लोग कैमूर से भी पहुंचेंगे। जहां कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है।