खगड़िया: गांधी चौक पर बोरे में बंद मिली विवाहिता, पुलिस की सतर्कता से बची जान; पति पर हत्या के प्रयास का आरोप
खगड़िया शहर के गांधी चौक के पास गुरुवार देर रात एक विवाहिता बोरे में बंद बेहोशी की हालत में मिली। नगर थाना पुलिस की गश्ती के दौरान सड़क किनारे एक बच्ची बोरे को पकड़कर रोती हुई दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें कटिहार जिले के मिर्चाबाड़ी निवासी मीनाक्षी कुमारी बेहोश मिलीं। पुलिस ने तुरंत उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका