मऊरानीपुर: सिजारी के पास दबंगई का मामला: टैक्सी सवार युवक से पैसे मांगे गए, मना करने पर लाठी-डंडों से मारपीट
मऊरानीपुर से मारकुआ की तरफ जा रहे टैक्सी सवार युवक शरीफ खान को सिजारी गांव के पास दबंगों ने रोका और पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने लहचूरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही