डुमरांव: दानापुर-डीडीयू रेलखंड पर डुमरांव स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Dumraon, Buxar | Apr 16, 2026 दानापुर–डीडीयू रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना अप लाइन के पोल संख्या 646/9 और 11 के बीच, डुमरांव रेलवे स्टेशन से पश्चिम उपकारी ब्रह्म स्थान के समीप हुई। मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध का शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी।