शामली: शामली के डीएम आलोक यादव ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, जिले में निर्बाध आपूर्ति पर दिया बल
Shamli, Shamli | May 25, 2026 शामली डीएम आलोक यादव ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस, ट्रांसफार्मरों की स्थिति और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ जाती है।