भरतपुर: मकर संक्रांति का त्यौहार हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया, दान पुण्य का विशेष महत्व
भरतपुर में मकर संक्रांति का त्यौहार हर्षोल्लास और धूम धाम से मनाया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर दान पुण्य का विशेष महत्व है। ऐसे में लोगों ने किला स्थित बिहारी जी मंदिर पर अपनी क्षमता के अनुरूप जमकर दान पुण्य किया। आज से सूर्य देव उत्तरायण हो जाते है और दिन बड़े होने लगते हैं। इस अवसर पर बिहारी जी मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।