भरतपुर: भरतपुर अग्रवाल धर्मशाला नदबई में आयुर्वेद विभाग द्वारा क्षार-सूत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ
नदबई के रेलवे फाटक के पास अग्रवाल धर्मशाला में आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे क्षार-सूत्र चिकित्सा शिविर में अब तक अर्श (बवासीर), भगंदर (फिस्टुला) एवं फिशर से पीड़ित कुल 110 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है। शिविर में आयुर्वेदिक क्षार-सूत्र पद्धति से सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार किया जा रहा है।