भरतपुर: पूर्व पार्षद जितेंद्र कौर का धरना आठवें दिन भी जारी, समर्थन में कुछ महिलाएं और युवक भी आए
भरतपुर में पूर्व पार्षद जितेंद्र कौर का धरना आठवें दिन भी जारी है। पूर्व पार्षद के समर्थन में कुछ महिलाएं और युवक भी आ गए है। धरने के आठवें दिन धरना दे रही महिलाएं किला की मुख्य सड़क के बीच बैठ गई। जिससे एक बार पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिस पर पुलिस प्रशासन के द्वारा बीच रस्ते में धरना दे रही महिलाओं के साथ रास्ते से हटने की समझाइश का दौर जारी है।