जहाज़पुर: शेरपुरा गांव में खेत पर करंट लगने से किसान की मौत
शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के शेरपुरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खेत पर काम करते समय करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, गोपीचंद मीणा (48) पुत्र केसरलाल मीणा सुबह अपने खेत पर कुएं की मोटर से पिलाई कर रहे थे। इसी दौरान स्टार्टर चालू करते समय वे करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो