सागर नगर: सागर में 133 अवैध कॉलोनियां, निगम ने लोगों से प्लॉट न खरीदने की अपील की
नगर निगम क्षेत्र में 133 अवैध कॉलोनियां विकसित की गई हैं। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें, क्योंकि ऐसी स्थिति में होने वाली किसी भी कार्रवाई के लिए खरीदार स्वयं जिम्मेदार होगा। निगम ने इन कॉलोनियों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने और शहर में मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं।