सागर नगर: सागर में 200 साल से अधिक पुराने गोवर्धन मंदिर में आज से दो दिवसीय मेला शुरू
तिली क्षेत्र में श्री देव गोवर्धन धाम मंदिर में मंगलवार से दो दिवसीय गोवर्धन मेला प्रारंभ हुआ। दीपावली के दूसरे दिन से शुरू होने वाला पारंपरिक मेला आस्था और लोक संस्कृति का संगम माना जाता है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए उमड़ी रही।मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण बाल स्वरूप में गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर धारण किए।