सागर नगर: भाजपा जिला कार्यालय में दीपावली पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना, विधायक समेत पदाधिकारी उपस्थित
दीपावली के पावन अवसर पर सोमवार दोपहर 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय सागर में विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेंद्र जैन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी ने प्रदेश एवं जिले की समृद्धि, जनकल्याण और उज्जवल भविष्य की कामना की।