ओरमांझी: बरियातू रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन
बरियातू रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर कई तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों के लिए देश भक्ति राखी मेकिंग प्रतियोगिता ,कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता, मेहंदी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बच्चों को अपनी रचनात्मक और कलात्मक दिखाने का अवसर प्रदान करती है।