सिवनी: लखनवाड़ा: महिला और परिवार से अभद्रता, विवाद का वीडियो आया सामने
Seoni, Seoni | May 9, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाली महिला और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज और अभद्रता का मामला सामने आया है। शनिवार को पीड़ित परिवार ने आरोपी गणेश बघेल, अंकित और रूपेश नामक व्यक्तियो के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है।