बीसलपुर: सुहेला गांव में छप्पर में आग लगाने के आरोप को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दोनों पक्ष से 5 लोग घायल
बिलसंडा थाना क्षेत्र में छप्पर में आग लगाने के आरोप को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में पांच लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बीते शनिवार देर रात की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।