अमरोहा: अमरोहा में निर्माणाधीन स्टाम्प कार्यालय का निरीक्षण प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने किया, कार्य की गुणवत्ता पर दिया ध्यान
Amroha, Amroha | Jul 31, 2026 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि करीब 2 करोड़ 28 लाख 98 हजार रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य 25 जुलाई 2024 से शुरू हुआ था और इसे 30 सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंत्री ने शेष कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए।