नबीनगर: तेज रफ्तार ट्रक के कहर से सहरसा के युवक की मौत, दो घंटे तक सड़क जाम
औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के जसोईया मोड़ के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीनगर प्रखंड के सहरसा गांव निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद साजिद अंसारी के रूप में हुई है, जो मुस्तकीम अंसारी के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, साजिद अपने रिश्तेदार को छोड़ने महसी गांव गए थे।