मऊगंज: पन्नी तालाब में मिले युवक के धड़ का तीसरे दिन भी पोस्टमार्टम अटका, सर नहीं मिला तो नहीं होगा पीएम
Mauganj, Rewa | Nov 16, 2025 मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी गांव स्थित तालाब में मिले युवक के धड़ का आज तीसरे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मृतक विकास साकेत के परिजन सर बरामद न होने पर लगातार विरोध कर रहे हैं। परिजनों ने मर्चुरी के दरवाजे पर ताला लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई।हन्नाचौर निवासी विकास साकेत जो 15 अक्टूबर को मारपीट की घटना के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था।