मऊगंज: लौर थाना क्षेत्र के हरदी गांव में थ्रेसर की धूल पर बवाल, युवक ने लाठियों से हमला कर एक ही परिवार के 4 लोगों को किया घायल
Mauganj, Rewa | Nov 16, 2025 लौर थाना क्षेत्र के हरदी गांव में थ्रेसर से उड़ने वाली धूल को लेकर बड़ा विवाद हो गया। धूल अपने खेत में जाने पर नाराज युवक रजनीश साहू ने अचानक लाठियां उठा लीं और धान की गहाई करा रही राजकली साहू उम्र 40 वर्ष पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई बेटी सोनाली साहू और पिंकी साहू को भी आरोपी ने पीटा। इसके बाद बुजुर्ग रामचंद्र साहू पर भी हमला कर दिया।