कल्याणपुर: कलौंजर गांव से शराब मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के कलौंजर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने शराब मामले के एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलौंजर का संतोष कुमार सहनी के रूप में हुई है।थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने गुरुवार को 4 बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा गया है।