छपारा: वैनगंगा नदी में डूबे बिहिरिया गांव के युवक का शव तीन दिन बाद मिला
वैनगंगा नदी में डूबे बिहिरिया गांव के युवक की तीन दिन बाद मिली लाश. आज दिन बुधवार 5 नवंबर को वैनगंगा नदी में तीन दिन पहले बिहिरिया गांव का युवक वैनगंगा नदी के गर्राघाट घाट में मड़ई जाते समय डूब गया था. जिसकी तलाश एचडीआरसी की टीम के द्वारा की जा रही थी जहां आज दोपहर करीब 12:30 में युवक की वैनगंगा नदी से लाश बरामद हो गई है.