हाजीपुर: वैशाली पुलिस को बड़ी सफलता, साइबर ठगी की शिकार महिला को ₹92 हजार लौटाए
वैशाली जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गोरौल थाना क्षेत्र के सोन्धो कहरटोली निवासी जसमीन प्रवीण के बैंक खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 92 हजार रुपये उड़ा लिए थे। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर थाना वैशाली ने कार्रवाई शुरू की।