खरगोन (मेनगांव): थानाक्षेत्र के ग्राम मेनगांव में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 20 वर्षीय युवती अंजली पिता राजेंद्र डोंगरे ने बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार, अंजली सुबह 8 बजे बाथरूम गई थी। काफी देर तक बाहर न आने और अंदर से संदिग्ध आवाजें सुनाई देने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंजली फंदे पर लटकी मिली।