भीलवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एलीवेटेड रोड के निर्माण को मिली प्राथमिकता, सांसद रहे मौजूद
सांसद सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक का आयोजन जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। बैठक की अध्यक्षता सांसद दामोदर अग्रवाल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अशोक कोठारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला कलेक्टर, एडीएम सिटी,पुलिस अधीक्षक, नगर निगम, यूआईटी, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।