भीलवाड़ा: अहिंसा बंगलोस के पास लघुशंका करने गए युवक की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के 100 फीट रोड पर स्थित अहिंसा बंगलोस के पास लघुशंका करने गया युवक करंट की चपेट में आ गया।युवक को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया,जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।