भीलवाड़ा: चपरासी कॉलोनी में चाकू, तलवार व लाठियों से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, 2 बहनें हुई घायल
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के चपरासी कॉलोनी में एक परिवार को मोहल्ले के बदमाशों को उलाहना देना भारी पड़ गया। इसके बाद बदमाशों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की जिसमें तीन से चार लोग घायल हो गए। जिसमें दो बहनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।