शामली: शामली रेलवे स्टेशन पर शौचालयों में लटके तालों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अधिकारियों से की गई शिकायत
Shamli, Shamli | May 1, 2026 शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें रेलवे स्टेशन पर बनाए गए शौचालयों पर ताले लटके हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के माध्यम से रेलवे के आलाधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया गया कि लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलयात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधा को शुरू करने की मांग की गई है।