बीना: सर्वोदय चौराहा व खुरई रोड पर नालियों से अवैध निर्माण हटाकर की सफाई, देर रात तक हुई कार्रवाई
Bina, Sagar | May 26, 2026 नालियों के ऊपर पक्के निर्माण होने की वजह से सड़क किनारे बनी नालियों की सफाई कई वर्षों से नहीं हो सकी। जिसकी वजह से बारिश के मौसम में नाली की बजाय पानी सड़क से बहता है और सड़कों पर पानी भराव की स्थिति बनी रहती है। जिसको देखते हुए नगर पालिका के द्वारा नालियों की सफाई की जा रही है। वही रात में नाली के ऊपर बने निर्माण को तोड़कर सफाई की गई।