पालोजोरी: पालोजोरी प्रखंड के बैजनाथपुर और चौधरी नवाडीह गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता
शनिवार सुबह 11:00 सिविल सर्जन के निर्देश पर पालोजोरी प्रखंड के बैजनाथपुर और चौधरी नवाडीह गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि मलेरिया, डेंगू और फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलते हैं।