महनार: महनार बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, अंबेडकर चौक से थाना मोड़ तक चला अभियान
महनार बाजार में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की शुरुआत कर दी। चुनाव समाप्त होते ही प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया कि अब महनार बाजार की व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया।अभियान की शुरुआत अंबेडकर चौक से की गई और थाना मोड़ तक की गई।