गाज़ीपुर: जिपं अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद अफजाल अंसारी के आवास के बाहर किया प्रदर्शन
गाजीपुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर उस वक्त सियासी पारा हाई हो गया। जब भाजपा की महिला कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के सांसद अफ़ज़ाल अंसारी के मोहम्मदाबाद स्थित आवास पर पहुंच गईं। महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। तो वहीं सांसद अफजाल अंसारी खुद बाहर आए और माइक संभालकर भाजपा नेताओं को जवाब दिया।