हंडिया: हंडिया में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त
सराय ममरेज में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध बाउंड्री वॉल व निर्माण ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल मच गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दास नहीं। रविवार 03 बजे मिली जानकारी।