बिल्हौर: बिल्हौर के उत्तरीपुरा में चोर ने ट्रांसफार्मर से तेल और क्वाइल की चोरी की, कई इलाकों की बत्ती हुई गुल
बिल्हौर के उत्तरीपुरा मे चोर ने ट्रान्सफार्मर को क्षतिग्रस्त कर विद्युत परिवर्तक तेल और क्वाइल चोरी कर ले गए। जिससे आस पास बिजली सप्लाई बाधित हो गयी। बिजली न आने से परेशान ग्रामीणो ने गुरुवार 1 बजे केस्को मे शिकायत की। तब चोरी की घटना का पता चला।अपर अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।