कर्वी: मानिकपुर के जवाहर नगर मारकुंडी तिराहा से पान की गुमटी से पैसे का डिब्बा लेकर भागे 2 किशोर, मोहल्ले वासियों ने पकड़ा
मानिकपुर के जवाहर नगर मारकुंडी तिराहा से आज रविवार की सुबह 11बजे पान की गुमटी से पैसे से भरा डिब्बा लेकर भाग रहे दो किशोरों को मोहल्ले वासियों ने दौड़कर पकड़ लिया। दुकानदार हर्ष साहू ने बताया कि वह अपनी दुकान से घर के अंदर चला गया ,तभी दोनों किशोर दुकान से पैसे से भरा डिब्बा लेकर भाग निकले,जिनको पड़कर पीआरबी 112 पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।