कायमगंज: गांव उम्मरपुर मिल्किया पठान स्थित एक मजार संदिग्ध परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त, गेट के ऊपर की दीवार भी टूटी पाई गई
थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव उम्मरपुर मिल्किया पठान में सोमवार सुबह लगभग 11:00 बजे गांव के बाहर स्थित एक मजार संदिग्ध परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त पाई गई। मजार गेट के ऊपर की दीवार और अंदर का हिस्सा भी टूटा हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।