इटकी: इटकि प्रखंड के हरहरी गांव में झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने मचाया उत्पात
Itki, Ranchi | Apr 27, 2024 हरही गांव में झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। दोनों हाथियों को ग्रामीण एकजुट होकर खदेडा। हाथी डुमरटोली होते मलार गांव स्थित बांध पहुंचा वहां हाथियों ने फसल को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि हाथियों की संख्या आधा दर्जन है जो अलग-अलग बंट गए हैं और शाम ढलते ही जंगल से बाहर निकलकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।