इटकी: काठीट़ांड़ चौक में ऑटो चालकों से रंगदारी वसूलने वाला गिरफ्तार
Itki, Ranchi | Apr 25, 2024 काठीट़ांड़ चौक में ऑटो चालकों से रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने कमड़े निवासी विकास पांडेय को गिरफ्तार किया है। विकास काठीटांड़ चौक पर खड़े प्रत्येक ऑटो चालकों से 20 रुपये रुपये रंगदारी वसूल रहा था। रंगदारी नहीं देने पर चालकों के साथ मारपीट करता था। ऑटो चालकों ने बताया कि इससे पहले विकास पांडेय कमड़े, रवि स्टील चौक में ऑटो चालकों से पैसा वसूलता था।