इटकी: बहु बाजार स्थित एटीएम से तीन बैट्री की चोरी, केस दर्ज
Itki, Ranchi | Apr 28, 2024 इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक ज्ञान देव कुमार ने बहुबाजार स्थित एटीएम से तीन बैट्री की चोरी होने की प्राथमिकी लोअर बाजार थाने में दर्ज करायी है। शाखा प्रबंधक ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि दिन के ग्यारह बजे उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया।