गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ोनकलां और धौर्रा गांव के पास सिंध नदी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को धौर्रा मौजे में दबिश दी।मंगलवार रात्रि में 09 बजे जिला खनिज विभाग ने प्रेसनोट जारी कर बताया की कार्रवाई के दौरान नदी के बीच में पनडुब्बी मिली।