सोनुआ प्रखंड महुलडीहा गांव की बबली महतो पिछले दिनों प्रकाशित हुई जेपीएससी परीक्षा के सीडीपीओ पद पर साक्षात्कार में सफल होने के बाद गुरुवार को लगभग 3 बजे अपने गांव महुलडीहा लौटी. बबली के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों व कुड़मी समाज लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया.