खुसरूपुर: कटौना गांव निवासी अंकित की गला रेतकर हत्या, पिता ने दो लोगों को बनाया नामजद आरोपी
कटौना गांव निवासी नीतीश पासवान के पुत्र अंकित कुमार की जगमाल बीघा गांव के बघार में शनिवार को गला रेतकार कर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पिता नीतीश पासवान ने दो लोगों को आरोपी बनाते हुए थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया है। इस मामले में खुसरूपुर पुलिस दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।