चकिया: शहाबगंज कस्बा थाना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी, संदिग्ध व्यक्तियों पर रखी जा रही है नजर
शहाबगंज पुलिस ने बुधवार दोपहर 03 बजे कस्बा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बैंक, स्कूलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।