मुंगेर: “हम ही भगाकर लाए हैं!” – हवेली खड़गपुर मुंगेर में प्रेम विवाह का वीडियो वायरल, बयान से मचा बवाल,
Munger, Munger | Apr 6, 2026 हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में एक प्रेम विवाह का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिर परिसर में संपन्न इस शादी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक बाबा पंचमुखी नाथ मंदिर परिसर में एक प्रेमी जोड़े द्वारा रचाई गई शादी का वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है।