बैतूल नगर: बैतूल में पानी की किल्लत से लोग परेशान, कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में नपा का घेराव कर प्रदर्शन
बैतूल में भीषण जलसंकट को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ मंगलवार 5 बजें जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और नगरवासी खाली मटके लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और भाजपा सरकार, नगर पालिका परिषद तथा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका सीएमओ के सामने खाली मटके फोड़कर अपना आक्रोश